शाम 6 से सुबह 8 बजे तक रहेगा टोटल लॉकडाउन, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

शाम 6 से सुबह 8 बजे तक रहेगा टोटल लॉकडाउन, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

शाम 6 से सुबह 8 बजे तक रहेगा टोटल लॉकडाउन, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: May 24, 2020 10:50 am IST

मुंगेली: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेज से फैल रहा है, यहां रोजाना दर्जनों मरीजों की पुष्टि हो रही है। हालात को देखते हुए मुंगेली जिला प्रशासन ने शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। इस दौरान सभी दुकानें और संस्थान बंद रहेंगे। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।

Read More: बिलासपुर में 6 साल का बच्चा हुआ कोरोना पॉजिटिव, एक ही परिवार के चार लोगों पर फैला संक्रमण

बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज भी 6 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही यहां एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 158 हो गई है। ज्ञात हो कि आज प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में 6 साल के मासूम को भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वहीं आज बिलासपुर, सरगुजा, बेमेतरा, गरियाबंद और कोरिया से 1-1 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Read More: विश्व की पहली 3D न्यूज एंकर लॉन्च, खबरों की दुनिया में बदल जाएगी न्यूज एंकर की परिभाषा…देखिए वीडियो


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"