क्रैश हुआ भारत सरकार के सर्वे में तैनात ट्रेनी विमान, तीन लोग थे सवार

क्रैश हुआ भारत सरकार के सर्वे में तैनात ट्रेनी विमान, तीन लोग थे सवार

क्रैश हुआ भारत सरकार के सर्वे में तैनात ट्रेनी विमान, तीन लोग थे सवार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: March 27, 2021 11:51 am IST

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि विमान में तीन लोग सवार थे। हालांकि अभी ये बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी आई थी, जिसके चलते वह क्रैश हो गया। ​हादसे से विमान में सवार तीनों को हल्की चोटें आई है।

Read More: MP Lockdown: जल्द खरीद लें जरूरी सामान, आज रात 9 बजे से इन जिलों और शहरों में लग जाएगा लॉकडाउन

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेनी विमान भोपाल से गुना जा रहा था। विमान भारत सरकार के सर्वे में तैनात किया गया था। इसी दौरान विमान एयरोसिटी के पास बिशनखेड़ी गांव के पास खेत में क्रैश होकर गिर गया। हादसे में विमान में सवार अश्विनी, समी और राज घायल हो गए। हादसे से घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।

Read More: कोरोना मरीज के अंतिम संस्कार के दौरान सामने आई लापरवाही, बिना PPE किट पहने क्रिया-कर्म करते दिखे कर्मचारी और परिजन

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"