3 परिवहन अधिकारियों के तबादले, जानिए कहां-कहां के आरटीओ बदले

3 परिवहन अधिकारियों के तबादले, जानिए कहां-कहां के आरटीओ बदले

3 परिवहन अधिकारियों के तबादले, जानिए कहां-कहां के आरटीओ बदले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: April 3, 2019 1:27 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने बुधवार शाम 3 परिवहन अधिकारियों के तबादले किए हैं। परिवहन विभाग से जारी आदेश के अनुसार जगदीश सिंह भील को हरदा का जिला परिवहन अधिकारी, रितु अग्रवाल को बड़वानी आरटीओ और रमा दुबे को डिंडौरी जिला परिवहन अधिकारी बनाया गया है।

बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार को 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक अमित सिंह को सेनानी 17 वीं वाहिनी, विसबल, भिंड पदस्थ किया गया है। जबकि संतोष सिंह गौर को सेनानी 7 वीं वाहिनी, विसबल, भोपाल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : पुत्र रत्न की प्राप्ति और धन दिलवाने के नाम पर साधु ने किया युवती से बलात्कार, आरोपी बाबा गिरफ्तार 

वहीं हितेश चौधरी को बालाघाट स्थित 36 वीं वाहिनी विसबल का सेनानी बनाया गया है। गौरतलब है कि वर्तमान में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में राज्य सरकार बिना चुनाव आयोग की मंजूरी के कोई ट्रांसफर नहीं कर सकती है।


लेखक के बारे में