रहस्यमय तरीके से मंत्रालय से लापता हुए ट्रेजरी के ज्वाइंट डायरेक्टर, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप
रहस्यमय तरीके से मंत्रालय से लापता हुए ट्रेजरी के ज्वाइंट डायरेक्टर, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप
रायपुर। राजधानी रायपुर में ट्रेजरी के ज्वाइंट डायरेक्टर अचानक नया रायपुर स्थित मंत्रालय से लापता हो गए हैं। जिनके गायब होने की रिपोर्ट राखी थाने में दर्ज कराई गई है। उनके लापाता होने की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस अधिकारियों में हडकंप मचा हुआ है।
Read More News: राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी के शासनकाल में इमरजेंसी के फैसले को माना गलत, जानिए
पुलिस के मुताबिक 56 वर्षीय राजेश श्रीवास्तव मूल रूप से बिलासपुर के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक एक मार्च को राजेश श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ दफ्तर पहुंचे थे। थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी कार लेकर वापस चली गई लेकिन देर शाम तक जब राजेश श्रीवास्तव अपने घर नहीं पहुंचे तो चिंतित परिवार के लोगों ने उन्हें कॉल किया, लेकिन मोबाइल बंद पाया गया।
Read More News: किसान संगठनों ने किया चुनावी राज्यों की ओर रूख, 12 मार्च को पश्चिम बंगाल में रैली का ऐलान
जिसके बाद कार्यालय में लगे सारे CCTV फुटेज को खंगाला गया। जिसमें वो दोपहर करीब 12 बजे के कार्यालय से निकलते हुये दिखायी दे रहे हैं। CCTV फुटेज सामने आने के बाद परिजनों ने तत्काल इसकी शिकायत राखी थाने में दर्ज करायी है। अब पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
Read More News: बजट ब्रह्मास्त्र! मंजिलें भी जिद्दी हैं….रास्ते भी जिद्दी हैं…हम सफल होंगे क्योंकि हमारे हौसले भी जिद्दी हैं..

Facebook


