फिल्मी स्टाइल में चलते ट्रक से चोरी की कोशिश, देखिए वीडियो

फिल्मी स्टाइल में चलते ट्रक से चोरी की कोशिश, देखिए वीडियो

फिल्मी स्टाइल में चलते ट्रक से चोरी की कोशिश, देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: July 20, 2019 12:06 pm IST

उज्जैन । फिल्मी स्टाइल में चलते ट्रक से चोरी की कोशिश सामने आई है। दो चोर दिनदहाड़े चलते ट्रक पर चढ़कर चोरी की कोशिश कर रहे थे। पीछे बाइक पर चल रहे लोगों ने हेलमेट कैमरे से ये वीडियो बना लिया।

ये भी पढ़ें- भाजपा करेगी कार्रवाई, सुरेंद्रनाथ सिंह के सीएम के खून खराबे वाले बय…

दरअसल चलते ट्रक में कटिंगकर चोरी की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। चोर जान की परवाह ना करते हुए बाइस से पीछा करते हुए चलते ट्रक में चढ़ जाते हैं। ट्रक पर लगा तिरपाल काट कर ट्रक में लोड सामान नीचे फेकते जाते हैं। ट्रक के पीछ चल रहे चोरो के साथी ये सामान समेटते जाते हैं।

ये भी पढ़ें- कमलनाथ का कटाक्ष, प्रियंका को पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं देना अस…

ऐसी ही एक मामला उज्जैन में बड़नगर रोड़ थाना महाकाल क्षेत्र में सामने आया है। जहां दिनदहाड़े चोरों ने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की। हालांकि चोरी के पहले ही लोगों ने ट्रक चालक को सतर्क कर दिया। इस पूरी घटना को बाइक में चल रहे एक शख्स ने अपने हेलमेट कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया । ये वीडियो वायरल भी हो गया है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/DXT290vcWVI” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 


लेखक के बारे में