शर्मसार हुआ जबलपुर, 2 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार
शर्मसार हुआ जबलपुर, 2 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर। देश को शर्मसार करने वाली हैवानियत की एक और बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में 2 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद दरिंदों ने मासूम को मौत के घाट उतार दिया। मौत के 36 घंटों के बाद पुलिस ने मासूम की लाश बरामद किया।
Read More News: गैंगरेप मामले में कांग्रेस विधायक ने पुलिस पर लगाए आरोप, कहा- बच्ची के भाई को पीटा, आरोपी अब तक फरार
इस मामले में पुलिस ने 20 और 21 वर्षीय दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 16 सितम्बर की रात घर में सो रही दो साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। इसके बाद बच्ची के साथ आरोपी सोन ठाकुर ने रेप किया।
Read More News: अवैध शराब को लेकर विवाद मामले में TI लाइन अटैच, SI सस्पेंड, पिथौरा SDO बनाए गए जांच अधिकारी
दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से बच्ची के साथ दरिंदगी की, फिर बच्ची की हत्या कर खेत में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने नाचनखेड़ा स्थित एक खेत में बच्ची की लाश बरामद की। शव मिलने के बाद जबलपुर आईजी ने आरोपियों पर 20 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था।
Read More News: शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, पति के साथ बाइक से गई थीं रायपुर
वहीं दोनों आरोपियों के ठिकानों के बारे में पता चलते ही दोनों को दबोच लिया। पुलिस दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में पूछताछ कर रही है। इधर मासूम के साथ रेप के बाद हत्या की वारदात का खुलासा होने से लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। आरोपियों को फांसी देने की मांग की है।
Read More News: रोका गया प्रियंका और राहुल का काफिला, हाथरस के लिये पैदल निकले
खरगोन में भी नाबालिग के साथ गैंगरेप
मध्यप्रदेश में गैंगरेप के एक के बाद एक दो नए मामले सामने आने से लोग आक्रोशित है। खरगोन जिले में आरोपियों ने दिनदहाड़े नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद जबलपुर में 2 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
Read More News: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण प्रमुख रूप से बच्चों से फैल रहा: अनुसंधान
महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने दिया बयान
खरगोन में नाबालिग से गैंगरेप का मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने बयान दिया है। कहा कि गैंगरैप की घटना प्रदेश के माथे पर कलंक है। इतने गंभीर मामले में भी मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की चुप्पी साधे हुए हैं। यह निंदनीय है। सीएम स्वयं नागरिकों को आश्वस्त करें कि दंडात्मक कार्रवाई होगी।
Read More News: मेडिकल कॉलेज के स्टाफ नर्स की कोरोना से मौत, परिजनों को 50 लाख का मुआवजा और बेटी को अनुकम्पा नियुक्ति देने CM से की मांग

Facebook


