चुनाव प्रशिक्षण से गायब रहना दो सहायक शिक्षकों को पड़ा भारी, निर्वाचन अधिकारी ने दिया निलंबित करने का आदेश

चुनाव प्रशिक्षण से गायब रहना दो सहायक शिक्षकों को पड़ा भारी, निर्वाचन अधिकारी ने दिया निलंबित करने का आदेश

चुनाव प्रशिक्षण से गायब रहना दो सहायक शिक्षकों को पड़ा भारी, निर्वाचन अधिकारी ने दिया निलंबित करने का आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: January 24, 2020 2:24 am IST

बैकुंठपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर निर्वाचन आयोग की तैयारी भी जोरों पर है। निर्वाचन आयोग अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव के लिए ट्रेनिंग दे रही है। वहीं ट्रेनिंग से नदारद रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच जानकारी मिल रही है कि कोरिया जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिक्षा विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है​ कि दोनों कर्मचारी निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित ट्रेनिंग से गायब थे।

Read More: सकरी में कचरा डंप करने के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, निगम आयुक्त और EE को हाजिर होने का आदेश

मिली जानकारी के अनुसार कोरिया जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने दो सहायक शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। दोनों शिक्षक चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए थे, इस बात की जानकारी होने पर निर्वाचन अधिकारी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों शिक्षक सोनहत ब्लॉक के स्कूलों में पदस्थ हैं।

Read More: 8 राज्यों के पुलिस अफसरों की महत्वपूर्व बैठक, रायपुर में पुलिस के आधुनिकीकरण पर होगी चर्चा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"