क्वारंटाइन सेंटर में 2 माह की बच्ची की मौत, दूध पिलाने के बाद बिगड़ने लगी थी तबीयत

क्वारंटाइन सेंटर में 2 माह की बच्ची की मौत, दूध पिलाने के बाद बिगड़ने लगी थी तबीयत

क्वारंटाइन सेंटर में 2 माह की बच्ची की मौत, दूध पिलाने के बाद बिगड़ने लगी थी तबीयत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: June 26, 2020 3:21 pm IST

जांजगीर: छत्तीसगढ़ में एक ओर जहां कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, वहीं क्वारंटाइन सेंटर में खुदकुशी और मौत के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैें। वहीं, जांजगीर-चांपा जिले के एक क्वारंटाइन सेंटर में एक श्रमिक की 2 माह की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दूध पिलाने के बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी थी और शाम तक उसकी मौत हो गई। बता दें कि आज ही बलौदाबाजार जिले के भाठापारा इलाके में एक क्वारंटाइन सेंटर में एक श्रमिक ने खुदकुशी कर ली।

Read More: अमेरिका का राष्ट्रपति बनने से पहले ही भारत का विरोध, CAA-NRC को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ने कही ये बात.. देखिए

मिली जानकारी के अनुसार मामला जांजगीर-चांपा जिले के व्यास नगर क्वारंटाइन सेंटर का है, जहां लखनऊ से लौटे प्रवासी श्रमिक और उसके परिवार को क्वारंटाइन किया गया था। मजदूर के साथ उसकी दो माह की बेटी भी थी। आज दोपहर मासूम को दूध पिलाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी और शाम होते-होते उसकी सांसें थम गई। हालांकि अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Read More: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के विवादित ट्वीट को लेकर गरमाई सियासत, मंत्री सिंहदेव बोले- गैर जिम्मेदाराना, वापस लें बयान

बता दें कि प्रदेश में आज मिले 37 नए मरीजों के साथ कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2470 हो गई है। जबकि 1752 स्वस्थ हो चुके हैं और 752 लोगों का उपचार अभी भी जारी है। वहीं प्रदेश में 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Read More: क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूर ने कर ली खुदकुशी, मचा हड़कंप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"