छत्तीसगढ़ में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत, रायपुर में आज कुल 96 नए संक्रमितों की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत, रायपुर में आज कुल 96 नए संक्रमितों की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत, रायपुर में आज कुल 96 नए संक्रमितों की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: July 12, 2020 3:31 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश की राजधानी रायपुर में बीते ​कुछ दिनों से सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मिलने का दौर लगातार जारी है। आंकड़ों को देखे हुए इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि रायपुर कोरोना का हॉट स्पॉट बन चुका है। वहीं, आज भी राजधानी रायपुर से 96 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

Read More: सोमवार को शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, विभागों के बटवारे के बाद कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

बता दें कि कुछ देर पहले ही प्रदेश के जांजगीर जिले में फिर एक साथ 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, ये सभी हसौद में मिले हैं, मरीजों में 5 बच्चे, 1 महिला, 11 पुरुष शामिल हैं। 10 जुलाई को रायगढ़ के अस्पताल में एक मरीज तोमेश बंजारे की मौत हुई थी, ये मरीज उसके संपर्क में आए थे।

Read More:  ‘पेन IIT ग्लोबल ई-कॉन्क्लेव’ में शामिल हुए सीएम बघेल, कहा- इन क्षेत्रों में काम करने वाले NGO को मिलेगा हर संभव सहयोग

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"