जेल में बंद दो कैदी कोरोना संक्रमित, जेल में किया क्या क्वारंटीन, संपर्क में आए सभी पुलिसकर्मी भी होम आइसोलेशन में

जेल में बंद दो कैदी कोरोना संक्रमित, जेल में किया क्या क्वारंटीन, संपर्क में आए सभी पुलिसकर्मी भी होम आइसोलेशन में

जेल में बंद दो कैदी कोरोना संक्रमित, जेल में किया क्या क्वारंटीन, संपर्क में आए सभी पुलिसकर्मी भी होम आइसोलेशन में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: April 12, 2020 1:05 pm IST

सतना: कोराना का संक्रमण पूरे देश में तेजी से फैल रहा है, हालात अब काबू से बाहर होते नजर आ रहा है। आज भी भारत में 900 से अधिक संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसी बीच मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि सतना सेंट्रल जेल में दो कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बता दें जेलों संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने कैदियों को पेरोल और अग्रिम जमानत पर रिहा किया है, इसके बाद भी संक्रमण रोका नहीं जा सका।

Read More: फांसी में झूलता मिला युवा शिक्षक का शव, आत्महत्या के कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों इंदौर जेल से 4 कैदियों को सतना जेल शिफ्ट किया था, इन्हीं में से दो मरीजों को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुइ है। फिलहाल दोनों कैदियों को जेल में ही क्वारंटीन किया गया है। वहीं, दूसरी ओर संपर्क में आए सभी पुलिसकर्मियों को भी होम क्वारंटीन किया गया है।

Read More: कोरोना वायरस: देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 8856, पिछले 24 घंटे में आए 909 नए केस

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब तक पूरे प्रदेश में 434 मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि 43 मरीजों की मौज हो चुकी है।

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"