बेहोश हाथी के उपचार के लिए​ बिलासपुर और रायपुर से एक्सपर्ट रवाना, कोरबा जिले के कठराडेरा में चल रहा इलाज

बेहोश हाथी के उपचार के लिए​ बिलासपुर और रायपुर से एक्सपर्ट रवाना, कोरबा जिले के कठराडेरा में चल रहा इलाज

बेहोश हाथी के उपचार के लिए​ बिलासपुर और रायपुर से एक्सपर्ट रवाना, कोरबा जिले के कठराडेरा में चल रहा इलाज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: June 14, 2020 6:39 pm IST

रायपुर: कोरबा वन मंडल के ग्राम गुरमा के आश्रित ग्राम कठरा डेरा में एक अर्ध व्यस्क हाथी एक ग्रामीण के घर में घुस आया। घर में घुसने के कुछ देर बाद ही हाथी बेहोश होकर गिर पड़ा। मामले की जानकारी मिलते ही डीएफओ और एसडीओ मौके पर पहुंचे। वहीं अब हाथी के इलाज के लिए बिलासपुर और रायपुर से एक्सपर्ट की टीम कठराडेरा के ​लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि हाथी के इलाज में जुटे वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट और चिकित्सक लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

Read More: भाजपा ने जिला जनसंवाद रैली का किया आयोजन, विष्णुदेव साय, रमन सिंह और सरोज पांडेय ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

मिली जानकारी के अनुसार कोरबा वन मंडल के ग्राम गुरमा के आश्रित ग्राम कठरा डेरा में एक अर्ध व्यस्क हाथी बस्ती में घुस आया। ग्रामीण कुछ समझ पाते इसी बीच हाथी ग्रामीण गजाराम राठिया के बाउंड्रीवाल को तोड़कर घर के आंगन में पहुंच गया। घर के आंगन में हाथी को देख घर के लोगों के बीच भगदड़ मच गई। इसी बीच हाथी कुछ देर बाद ही ग्रामीण के आंगन में अचेत होकर गिर गया और तड़पने लगा। हाथी के दहशत से सहमे ग्रामीणों ने किसी तरह बीट गार्ड को हाथी की तबियत बिगडऩे की जानकारी दी।

Read More: गुजरात के कई शहरों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से निकलकर सड़कों पर आए लोग

डीएफओ की मौजूदगी में अस्वस्थ हाथी को वन विभाग के अमले और ग्रामीणों की मदद से करवट लिटाया गया है। हाथी के सांस लेने की गति और शरीर का तापमान सामान्य है। हाथी बार-बार उठने की कोशिश कर रहा है, परन्तु उठ नहीं पा रहा है। हाथी के शरीर में पर्याप्त ताकत नहीं है। हाथी अर्ध वयस्क है, उसकी ऊंचाई 1.9 मीटर है। वन मंडलाधिकारी कोरबा एन गुरूनाथन और अधीनस्थ अधिकारी मौके पर वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट चिकित्सकों के साथ मौजूद हैं और अस्वस्थ हाथी का इलाज जारी है।

Read More: कृषि मंत्री कमल पटेल ने DGP को लिखा पत्र, कहा- पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ दर्ज किया जाए मामला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"