Bangladeshi Arrested in Raipur: रायपुर में बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, रह रहा था राजधानी के इस इलाके में, पिछली बार चकमा देकर हो गया था फरार
रायपुर में बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, रह रहा था राजधानी के इस इलाके में, Bangladeshi Arrested in Raipur
रायपुर। Bangladeshi Arrested in Raipur राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान शेख रेहान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से रायपुर में रह रहा था और यहां मैकेनिक का काम करता था। युवक को टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर इलाके से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पहले बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और जांच को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान शेख रेहान पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग गया था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जांच के दौरान उसकी मौजूदगी की जानकारी मिलने पर पुलिस ने संजय नगर इलाके में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पासपोर्ट और आधार कार्ड मिला
Bangladeshi Arrested in Raipur पुलिस ने युवक के पास से भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड बरामद होने की बात कही है। पुलिस अब इन दस्तावेजों की सत्यता और युवक के भारत में रहने से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसे भारतीय दस्तावेज कैसे और किन परिस्थितियों में मिले।पुलिस युवक से उसके भारत आने, रायपुर में रहने, काम करने और दस्तावेज तैयार होने से संबंधित जानकारी जुटा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें
- Raipur Gang Rape Case: रायपुर में महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर दरिंदों ने बारी-बारी की दरिंदगी, इस इलाके में हुई वारदात से पुलिस के उड़े होश
- India Sri Lanka Test Match Free Entry: अब स्टेडियम में फ्री में मैच देख सकेंगे फैंस, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बीच क्रिकेट बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान….ऐसे मिलेगी एंट्री
- CM Dhami Rishabh Pant News: इस मशहूर क्रिकेटर के लेट नाइट Tweet पर आया CM का जवाब…अपने लिए माँगी थी ये खास चीज, जमकर वायरल हो रहा ये ऑनलाइन डिमांड

Facebook


