पुलिस गाड़ी ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत, ग्रामीणों ने चालक को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा

पुलिस गाड़ी ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत, ग्रामीणों ने चालक को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा

पुलिस गाड़ी ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत, ग्रामीणों ने चालक को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: February 12, 2020 4:18 pm IST

चित्रकोट: जगदलपुर से गीदम जा रही तेज रफ्तार पुलिस की गाड़ी ने बेकाबू होकर विपरीत दिशा से आ रही मोपेड को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दोनों ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस गाड़ी के ड्राइवर और एक पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कोड़ेनार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

Read More: जज का निर्देश सुनकर कोर्ट रूम में ही रो पड़ी निर्भया की मां, कहा- टूट रहा है भरोसा, कृपया डेथ वॉरंट जारी कर दीजिए

बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी ने एक्सीडेंट किया, वो नक्सल ऑपरेशन बीजापुर के एसडीओपी टोप्पो की सरकारी गाड़ी है। पुलिस ने मामले में केस रजिस्टर कर लिया है और जांच कर रही है।

Read More: रेप पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने केस वापस न लेने पर दी थी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया अनसुना


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"