छत्तीसगढ़ में हो सकता है बड़ा नक्सली हमला, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर कहा- संभलकर निकलें सर्चिंग पर

छत्तीसगढ़ में हो सकता है बड़ा नक्सली हमला, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर कहा- संभलकर निकलें सर्चिंग पर

छत्तीसगढ़ में हो सकता है बड़ा नक्सली हमला, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर कहा- संभलकर निकलें सर्चिंग पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: June 14, 2020 11:13 am IST

रायपुर: कोरोना संकट के दौरान छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों की कायराना करतूत लगातार जारी है। लॉकडाउन में जहां नक्सलियों ने कई नापाक इरादों को अंजाम देने की कोशिश की है तो वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में तैनात जवानों ने उनके मनसूबों को नाकामयाब किया है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़े हमले की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

Read More: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, ट्वीट कर कहा- स्तब्ध हूं

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि टैक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैंपेन खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला हो सकता है। गृह मंत्रालय ने इलाके में तैनात फोर्स और पुलिस के जवानों को संभलकर सर्चिंग करने का निर्देश दिया है।

Read More: संत सिंगाजी समाधि स्थल और हनुवंतिया टापू, आस्था- प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा मिलन

बता दें कि बस्तर के वनांचल क्षेत्र में लगातार पुलिस और फोर्स के द्वारा सर्चिंग अभियान चलाकर नक्सलियों के नापाक इरादों को नाकाम किया गया है। फोर्स की लगातार कार्रवाई से नक्सली बौखलाए हुए हैं।

Read More: पर्दे पर ‘धोनी’ को कर दिया था जीवंत, किसी ने नहीं सोचा था इस तरह कहेंगे दुनिया को अलविदा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"