केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज आएंगे रायपुर, बीजेपी नेताओं की लेंगे बैठक

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज आएंगे रायपुर, बीजेपी नेताओं की लेंगे बैठक

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज आएंगे रायपुर, बीजेपी नेताओं की लेंगे बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: February 7, 2021 1:41 am IST

रायपुर। केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, नागरिक उड्डयन, शहरी आवास मंत्रालय भारत सरकार) आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिल्ली से प्रातः 09 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। प्रातः 09:30 बजे पहुना गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे, जहां से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान कर 10:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे।

Read More News: वायरल हुआ प्रोफेसरों की मारपीट का वीडियो, कुलपति ऑफिस के बाहर एक दूसरे पर

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भाजपा नेताओं की बैठक लेंगे। इसके पश्चात केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

Read More News:  बंगले पर रेत माफियाओं ने की फायरिंग, भूरा और बंटी यादव का नाम आया सामने

वार्ता के पश्चात दोपहर 01 बजे भाजपा कार्यालय से प्रस्थान कर पहुना गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे। गेस्ट हाऊस से दोपहर 02:50 बजे न्यू सर्किट हाऊस सिविल लाइन के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां दोपहर 03 बजे से केन्द्रीय बजट 2021-2022 बुध्दिजीवी सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 05:15 बजे पहुना गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे और शाम 05:45 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल के लिए रवाना होंगे जँहा से शाम 07 बजे केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Read More News: राज्यमंत्री OPS भदौरिया के बंगले पर रेत माफियाओं ने की फायरिंग, भूरा और बंटी यादव का नाम आया सामने


लेखक के बारे में