केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस तय करे भारत का समर्थन करता है या पाकिस्तान का

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस तय करे भारत का समर्थन करता है या पाकिस्तान का

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस तय करे भारत का समर्थन करता है या पाकिस्तान का
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: September 20, 2019 7:06 am IST

रायपुर: केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री प्रहलाद जोशी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। केंद्रीय मंत्री जोशी यहां धारा 370 पर चलाए जा रहे जनजागरण अभियान में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री जोशी, रतन मुनि से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा बयान दिया है।

Read More: अंतर्राष्ट्रीय क्रेता विक्रेता सम्मेलन, किसानों की मेहनत को सम्मान देना मकसद- सीएम बघेल

प्रहलाद जोशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि धारा 370 मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला है। इस फैसले का देश ही नहीं कई दूसरे देश भी मोदी सरकार का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के इस फैसले पर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। उन्होंने कांग्रेस से पूछा है कि पहले कांग्रेस पार्टी ये बताए वे पाकिस्तान समर्थक हैं या भारत

Read More: ABVP के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री से छात्र संठगन के लोगों ने की धक्का मुक्की, हुआ हंगामा

गौरतलब है कि जम्मू—कश्मीर दौरे पर गए राहुल गांधी को एयरपोर्ट से लौटाए जाने के बाद उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिसमें राहुल गांधी ने लिखा था कि जम्मू-कश्मीर के लोगों की स्वतंत्रता और नागरिक आजादी पर अंकुश लगाए हुए 20 दिन हो गए हैं। विपक्ष और मीडिया को तब जम्मू-कश्मीर के लोगों पर किए जा रहे कठोर बल प्रयोग और प्रशासनिक क्रूरता का अहसास हुआ, जब उन्होंने शनिवार को श्रीनगर का दौरा करने की कोशिश की।

Read More: मोदी-ट्रंप की मुलाकात से बढ़ी आस, सस्ते हो सकते हैं आईफोन और स्मार्टवॉच जैसे गैजेट्स.. देखिए

राहुल गांधी के इस ट्वीट को पाकिस्तान के मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने भारत के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल किया था। पाकिस्तान ने भारत के मुख्यधारा के राजनेताओं जैसे कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने स्वीकार किया था कि जम्मू-कश्मीर में लोग मर रहे हैं। वहां (कश्मीर) बहुत गलत हो रहा है।

Read More: जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक, सरकार दे सकती हैं इन चीजों में राहत.. देखिए

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/oyxhXxrZmys” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"