अनूठी पहल: कृषि विभाग ने किसानों को मुफ्त में उपलब्ध कराया हरा प्याज की उन्नत किस्म

अनूठी पहल: कृषि विभाग ने किसानों को मुफ्त में उपलब्ध कराया हरा प्याज की उन्नत किस्म

अनूठी पहल: कृषि विभाग ने किसानों को मुफ्त में उपलब्ध कराया हरा प्याज की उन्नत किस्म
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: June 11, 2020 12:14 pm IST

राजगढ़। जिले के किसान अब हरा प्याज की फसल कर अतिरिक्त आय करेंगे। कृषि विभाग ने किसानों की मदद कर उन्हें मुफ्त में हरा प्याज की उन्नत किस्म एग्रो फांउड पार्वति डार्क रेड का 45 किलोग्राम बीज उपलब्ध करवाया गया है।

Read More News: लॉकडाउन में पैसों की तंगी इसलिए कम पी जा रही शराब, मंत्री लखमा ने सांसद 

जिसकी 56 बीघा भूमि में गत मार्च में पनीरी डाली गई है। जिसकी पुष्टि कृषि विकास अधिकारी डॉ0 अंजलि कटोच ने की है। कृषि अधिकारियों के अनुसार राजगढ़ क्षेत्र का जलवायु हरा प्याज के उत्पादन के लिए काफी उपयुक्त है। खरीफ प्याज की पनीरी राजगढ़ क्षेत्र के गांव जुब्बल-चंदेश,काथली भरण,कोटला मांगण, थनोगा, भूईरा इत्यादि गांव में प्रयोगात्मक तौर पर तैयार की गई है,जिसके लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है।

Read More News: पुलिस विभाग में थोक में ट्रांसफर, देखें संपूर्ण सूची

अधिकारियों की माने तो एक किलोग्राम पनीरी से करीब 60 से 80 किलोग्राम हरा प्याज का उत्पादन होता है और अक्तूबर माह के दौरान इसकी फसल विक्रय के तैयार हो जाती है,जब बाजार में प्याज की कीमतें काफी अधिक होती है।

Read More News: नगर निगम जोन अध्यक्षों का चुनाव, जोन- 2 से कांग्रेस के बंटी होरा निर्विरोध चुने गए, जोन -3 में 


लेखक के बारे में