कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की मौत पर शैल्बी अस्पताल में हंगामा, 4 लाख वसूलने के बाद शव देने के बदले 80 हजार रु की मांग, इधर शराबी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की मौत पर शैल्बी अस्पताल में हंगामा, 4 लाख वसूलने के बाद शव देने के बदले 80 हजार रु की मांग, इधर शराबी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की मौत पर शैल्बी अस्पताल में हंगामा, 4 लाख वसूलने के बाद शव देने के बदले 80 हजार रु की मांग, इधर शराबी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: March 31, 2021 9:05 am IST

जबलपुर। कोरोना की दूसरी लहर आते ही निजी अस्पताल की लूट फिर शुरु हो गई है। जबलपुर के शैल्बी अस्पताल के खिलाफ लगातार लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शैल्बी अस्पताल में मनमाने बिल के खिलाफ मृतक डॉक्टर के परिजनोंका गुस्सा फूट पड़ा है।

Read More News: दमोह का दंगल! बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन..उपचुनाव के लिए बिछ चुकी सियासी बिसात

दरअसल शैल्बी अस्पताल में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Read More News: 10 दिनों के स्वैच्छिक लॉकडाउन का निर्णय, लगातार मौतों से दहशत में ग्रामीण, हर व्यक्ति के स्वास्थ्य जांच की मांग

शैल्बी अस्पताल में कोरोना पॉज़िटिव डॉक्टर की मौत पर उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। कोरोना के लक्षण नजर आने पर बीते 5 दिन पहले डॉ संजीव तिवारी को शैल्बी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
कोरोना का इलाज के लिए शैल्बी अस्पताल ने कुल ढाई लाख का खर्चा बताया था। पांच दिनों के इलाज के बदले शैल्बी अस्पताल डॉ संजीव तिवारी के परिजनों से 4 लाख रु वसूल चुका था। वहीं मरीज की मौत हो जाने के बाद 80 हजार रु की मांग अस्पताल कर रहा था।

Read More News:  होम आइसोलेशन में रहने वालों को खुद लेनी होगी दवाई, मध्यप्रदेश में आज 2173 नए कोरोना केस, 24 घंटे में 10 मरीजों की मौत

बिना रकम दिए शव ना देने की वजह से मृतक के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया है।

Read More News: प्रेमी जोड़ा ने थाने में रचाई शादी, मारपीट और मामला दर्ज होने के बाद आखिरकार राजी हुए दोनों के परिजन 

वहीं जबलपुर के लाइफ मेडिसिटी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों शराब पीकर इलाज करने का आरोप डॉक्टर पर लगाया है। मृतक के परिजन शराबी डॉ अंकित दुबे पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों के हंगामे के बाद मौके पर लार्डगंज पुलिस पहुंची है।


लेखक के बारे में