दो कोराना संक्रमित युवकों की मौत के बाद रातो-रात दफनाने की खबर Fake, वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई

दो कोराना संक्रमित युवकों की मौत के बाद रातो-रात दफनाने की खबर Fake, वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई

दो कोराना संक्रमित युवकों की मौत के बाद रातो-रात दफनाने की खबर Fake, वायरल करने वालों पर होगी कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: April 8, 2020 4:39 pm IST

केशकाल: राज्य सरकार के द्वारा कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए पूरे देश मे लॉक डाउन किया गया है, साथ ही लोगो को घर से बाहर न निकलने की हिदायत गई है। वहीं, भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी बीच कोंडागांव जिले के केशकाल से एक समुदाय के द्वारा रात्रि में दो व्यक्तियों को अज्ञात रूप से दफनाने की अफवाह तेजी से फैल रही है।

Read More: इंदौर, भोपाल और उज्जैन होगा टोटल सील, सीएम शिवराज ने दिए निर्देश, मध्यप्रदेश का कोरोना अपडेट.. देखिए

कोंडागांव जिले के केशकाल में इन दिनों लगातार एक समुदाय के द्वारा रात्रि में दो व्यक्तियों को अज्ञात रूप से दफनाने की अफवाह तेजी से फैल रही है। साथ यह भी बताया जा रहा है कि वह दोनों युवक कोरोना पीड़ित हैं। अफवाह को तेजी से फैलता देख अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमित पटेल ने टीम गठित कर समाज के प्रमुखों से मिलकर घटना की जानकारी ली। जिसके बाद पता चला कि घटना में कोई भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं था। बेवजह लोगों के द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है। इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है।

Read More: मां की ये कैसी ममता? अपने ही तीन बच्चों को कुएं में धकेलकर उतार दिया मौत के घाट, जानिए

लगातार फैल रही अफवाह के संबंध में हाजी इब्राहिम मेमन अध्यक्ष अंजुमन इस्लामिया कमेटी केशकाल ने 8 अप्रेल को केशकाल थाना पहुंच कर थाना प्रभारी को मौखिक जानकारी दी। अंजुमन ने बताया कि केशकाल निवासी तैय्यब मेमन जिसकी हार्ट के कारण मौत हो हुई थी, उसे कांकेर में ही दफनाया गया। जबकि दूसरा अजीज खत्री जो बीमार थे जो काफी दिनों से केशकाल हॉस्पिटल में भर्ती थे उनकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों की मौत बीमारी से हुई है। लेकिन इन दिनों लगातार केशकाल में भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है कि। रातो-रात दो लोगो को दफनाया गया जो, की पूर्णतः गलत हैं।

Read More: लॉक डाउन के बीच IPS अफसरों का तबादला आदेश जारी, योगेश चौधरी बनाए गए विशेष शाखा के IG

थाना प्रभारी देवेंद्र दर्रो ने बताया कि कुछ लोगो के द्वारा शोशल मीडिया में भ्रामक जानकारी फैलाया जा रहा है। यदि कोई भी इस प्रकार की भ्रामक जानकारी फैलाते हुए पाया जाता है, तो उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Read More: सोश​ल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर सक्रिय हुआ प्रशासन, गैस एजेंसी, बैंक और सब्जी मंडी का पैदल निरीक्षण के बाद कार्रवाई


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"