व्यापमं ने जारी की शिक्षक भर्ती परीक्षा की समय सारिणी, जानिए कब से होगी शुरु

व्यापमं ने जारी की शिक्षक भर्ती परीक्षा की समय सारिणी, जानिए कब से होगी शुरु

व्यापमं ने जारी की शिक्षक भर्ती परीक्षा की समय सारिणी, जानिए कब से होगी शुरु
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: March 30, 2019 1:44 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद शिक्षक भर्ती की घोषणा पर अमल शुरु हो गया है। 14 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना तो पहले ही जारी हो चुकी थी, अब व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने भर्ती परीक्षा के लिए शनिवार को समय सारिणी के साथ-साथ पूरा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।

व्यवसायिक परीक्षा मंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक अलग-अलग विषय के शिक्षकों के लिए आवेदन अलग-अलग तारीख भरने होंगे। जबकि सभी आवेदन आनलाइन भरे जाएंगे। शिक्षक परीक्षा का आनलाइन आवेदन 16 अप्रैल से 16 जून तक अलग-अलग विषयों के लिए भरा जाएगा। जैसे 16 अप्रैल के आवदेक साइंस सब्जेक्ट के लिए आवदेन कर सकते हैं, इसकी परीक्षा 14 जुलाई को होगी।

यह भी पढ़ें : मतदान जागरुकता के लिए आनंद खेल महोत्सव का आयोजन, लोगों ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा 

गौरतलब है कि 23 साल बाद छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की सीधी भर्ती हो रही है। अविभाजित मप्र के समय से ही शिक्षाकर्मियों की भर्ती किए जाने के चलते तब से शिक्षकों की भर्ती बंद थी। इस वर्ष 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन के दौरान यह घोषणा की थी कि राज्य में शिक्षकों की भर्ती होगी।


लेखक के बारे में