मौसम विभाग ने एक बार फिर जारी की भारी बारिश की चेतावनी, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग ने एक बार फिर जारी की भारी बारिश की चेतावनी, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग ने एक बार फिर जारी की भारी बारिश की चेतावनी, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में अलर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: August 6, 2019 4:06 pm IST

रायपुर: मौसम विभाग ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 60 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम के बदलते रूख को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी किनारे और निचले हिस्सों में रहने वालों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

Read More: सीएम ने ऑनलाइन पोर्टल और विकास प्राधिकरण के कार्यों की देखी प्रगति, समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

बताया जा रहा है कि कोरबा में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद निचले इलाके के घरो में पानी भर गया है। जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम प्रभावित लोगों को बचाने का काम कर रही है।

इन राज्यों को भी जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्तान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के समुद्र तटीय इलाके, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, कोंकण और गोवा के तटीय इलाके, तेलंगाना, और दक्षिणी कर्नाटक में भारी बारिश होगी। तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, करिकल और केरल में भी भारी बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगेटिक क्षेत्र और ओडिशा में भारी बारिश होगी।

Read More: नान घोटाला मामले में HC ने मंजूर की तात्कालिक प्रबंधक शिवशंकर भट्ट की जमानत, 4 साल से थे जेल में बंद

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/xDzffmpZD1s” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"