पहले पति की प्रेमिका को बेरहमी से पिटा, फिर बाल काटकर मुंह पर पोत दी कालिख, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो
पहले पति की प्रेमिका को बेरहमी से पिटा, फिर बाल काटकर मुंह पर पोत दी कालिख, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो
मंदसौर: जिले के हतुनिया गांव से एक पत्नी द्वारा पति की प्रेमिका की पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक युवक की पत्नी ने अपने पति की प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई कर दी। हद तो तब हो गई जब आक्रोशित पत्नी ने युवती के मुह पर कालिख पोत दिया और उसके बाल भी काट दिए। पिटाई के बाद युवती जब अधमरी हो गई तो महिला ने उसे गांव के बाहर फेंक दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल होने लगा है। फिलहाल घायल युवती को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जानकारी होने से मौके पर पहुची पुलिस कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शामगढ थाना क्षेत्र के हतुनिया गांव में रहने वाले एक युवक का अपनी ही गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी होने पर युवक की पत्नी ने अपने पति को समझाइश देते हुए आगे से उस युवती से मिलने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना और युवती से मिलना जुलना लगातार जारी रहा। अतत: मंगलवार को युवक की पत्नी का गुस्सा फूट पड़ और उसने इस खौफानाक कारनामें को अंजाम दे दिया।

Facebook


