रतनपुर महामाया मंदिर के खाते से 27 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा, भोपाल से किया गया आहरण

रतनपुर महामाया मंदिर के खाते से 27 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा, भोपाल से किया गया आहरण

रतनपुर महामाया मंदिर के खाते से 27 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा, भोपाल से किया गया आहरण
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: March 18, 2021 3:18 pm IST

बिलासपुर: ऑनलाइन ठगी करने वालों के हौसले बुलंद है, वे लगातार लोगों को अलग-अलग माध्यम से चूना लगाने में लगे हुए हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि बिलासपुर के रतनपुर स्थित महामाया मंदिर ट्रस्ट के खाते से 27 लाख रुपए की ठगी हुई है। बताया जा रहा है कि पैसों का आहरण 6 अलग-अलग चेक से किया गया है। मामले को लेकर ट्रस्ट ने रतनपुर थाने और बैंक में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: मनरेगा में रोजगार देने में बिलासपुर प्रदेश में अव्वल, 133 फीसदी अधिक रोजगार का सृजन किया

मिल जानकारी के अनुसार रतनपुर महामाया मंदिर के खाते से 27 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा हुआ है। पैसे का आहरण भोपाल से 6 अलग—अलग चेक के माध्यम से किया गया है, जबकि मूल चेक मंदिर ट्रस्ट के पास मौजूद हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने क्लोन चेक के जरिए आरोपियों ने इस करतूत को अंजाम दिया है।

Read More: राजधानी में मौसम ने बदला मिजाज, आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"