घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारा चाकू, वारदात से इलाके में सनसनी

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारा चाकू, वारदात से इलाके में सनसनी

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारा चाकू, वारदात से इलाके में सनसनी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: March 16, 2021 6:18 am IST

रायपुर। रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना इलाके में चाकूबाजी की वारदात हुई है। घर में घुसकर आरोपी ने शादीशुदा महिला को चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

Read More News: ने बांग्लादेश लेजेंड्स को दी करारी शिकस्त, 10 विकेट से जीता मैच

चाकूबाजी का यह मामला तिल्दा नेवरा थाना इलाके तुलसी गांव का है। जानकारी के अनुसार आरोपी शादीशुदा महिला के घर घुसकर जबरदस्ती कर रहा था। इसका विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर महिला को घायल कर दिया। रहवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया।

Read More News: दो टूक संदेश…नहीं चलेगा ‘परिवार प्रेम’! शिवप्रकाश को ये नसीहत आखिर क्यों देनी पड़ी?

घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाशी शुरू कर दी है।

Read More News: कोरोना संक्रमण के बीच मोदी कैबिनेट की अहम बैठक, लिया जा सकता है बड़ा फैसला


लेखक के बारे में