आर्थिक सर्वेक्षण पर तकरार! रमन सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, तो कोरोना काल को देखते हुए एक्सपर्ट बता रहे बेहतर
आर्थिक सर्वेक्षण पर तकरार! रमन सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, तो कोरोना काल को देखते हुए एक्सपर्ट बता रहे बेहतर
रायपुर: छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार 1 मार्च को अपना बजट पेश करने वाली है। बजट से हर वर्ग को कुछ ना कुछ मिलने की उम्मीद है। इसी बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन में पेश किया। रिपोर्ट में कृषि और उद्योग सेक्टर में बढ़ोतरी का अनुमान है। तो दूसरी ओर GDP और प्रति व्यक्ति आय में गिरावट है, जिसपर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सरकार पर निशाना साधा। जबकि एक्सपर्ट कोरोना काल को देखते हुए इसे बेहतर बता रहे हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2020-21 सदन में पेश किया गया। आर्थिक सर्वेक्षण में ये बात सामने आई कि राज्य में सकल घरेलू उत्पाद में 2019-20 की तुलना में 1.77 फीसदी की गिरावट है। कृषि क्षेत्र में 4.61 फीसदी वृद्धि का अनुमान है। वहीं उद्योग क्षेत्र में 5.28 फीसदी की कमी तो सर्विस सेक्टर में 0.75 फीसदी की वृद्धि का अनुमान है।
कोरोना काल में राज्य की प्रति व्यक्ति आय में पिछले साल की तुलना में 0.14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। अब प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 5 हजार नवासी रुपए से घटकर 1 लाख 4 हजार 9 सौ 43 रु हो गई है।

Facebook


