चुनाव प्रचार के लिए योगी आदित्यनाथ 12 अप्रैल को आएंगे छत्तीसगढ़, जानिए किस प्रत्याशी के लिए लेंगे आमसभा

Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: April 8, 2019 12:01 pm IST

राजिम। लोकसभा चुनाव में प्रचार करने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी छत्तीसगढ़ आएंगे। वे गोबरा नवापारा में 12 अप्रैल को रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के पक्ष में आम सभा को संबोधित करेंगे।

योगी की यह आमसभा हरिहर स्कूल मैदान में 12 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे होगी। बता दें कि योगी आदित्यनाथ बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। उनकी छवि के चलते उन्हें पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया हुआ है।

यह भी पढ़ें : चुनावी खर्च के मामले में इंदौर और छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र संवेदनशील घोषित, छापे के बाद निर्णय 

गौरतलब है कि रायपुर लोकसभा सीट के चुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को होना है। यहां कांग्रेस ने रायपुर के वर्तमान महापौर प्रमोद दुबे को टिकट दी है तो बीजेपी ने पूर्व महापौर सुनील सोनी को चुनावी मैदान में उतारा है।

लेखक के बारे में