पुलिस हिरासत में आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश, काट ली दोनों हाथ और गले की नस

पुलिस हिरासत में आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश, काट ली दोनों हाथ और गले की नस

पुलिस हिरासत में आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश, काट ली दोनों हाथ और गले की नस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: March 9, 2021 3:10 am IST

बालोद: जिले के गुंडरदेही ब्लॉक से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि एक आरोपी ने पुलिस हिसारत में खुदकुशी करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बाथरूम में ब्लेड से अपने दोनों हाथों और गले की नस काट ली है। फिलहाल घायल आरोपी को उपचार के लिए गुंडरदेही अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

Read More: आज से रेलवे का रिजर्वेशन काउंटर फिर करेगा काम, देर रात कोलकाता स्थित कार्यालय में आगजनी से सर्वर में आई थी परेशानी

मिली जानकारी के अनुसार मामला रनचिरई थाना का है, जहां एक आरोपी को ​उत्तर प्रदेश से नाबालिग को भगाने के आरोप में गिरफ्तार कर लाया गया था। आरोपी युवक ने बाथरूम में दोनों हाथ की कलाई और गले की नस को काट लिया। आरोपी ने ब्लेड से हाथ और गले की नस काटी है। इस घटना के बाद एक बड़ा सावाल यह सामने आ रहा है कि पुलिस हिरासत में आखिरकार आरोपी के पास ब्लेड कहां से आई?

Read More: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज इंदौर दौरा, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"