समय पर नहीं लौटाए उधार लिए पैसे, तो ईंट भट्ठा संचालक ने दोस्तों के साथ मिलकर कर लिया युवक का अपहरण, फिर…

समय पर नहीं लौटाए उधार लिए पैसे, तो ईंट भट्ठा संचालक ने दोस्तों के साथ मिलकर कर लिया युवक का अपहरण, फिर...

समय पर नहीं लौटाए उधार लिए पैसे, तो ईंट भट्ठा संचालक ने दोस्तों के साथ मिलकर कर लिया युवक का अपहरण, फिर…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: February 4, 2020 4:08 am IST

पेंड्रा: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में अपहरण और लूट जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है। रोजना ऐसी घटनाओं की जानकारी सामने आ रही है। ऐसी ही घटना बिलासपुर जिले के पेंड्रा इलाके से आई है। बताया जा रहा है कि उधार के पैसे समय पर नहीं लौटाने पर ईंट भट्ठा संचालक ने युवक का अपरहण कर लिया था। हालांकि पुलिस की हस्तक्षेप के बाद आरोपियों अगवा किए युवक को रोड पर ही छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Read More: खरगोन के एक और छात्र ने लगाई भारत वापस लाने की गुहार, चीन के हुंजा शहर में फंसा रोहित नायर

मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के अमलाई का रहने वाला युवक पेंड्रा में किराए के मकान पर रहता था। यहां रहने के दौरान उसने पेंड्रा के ही एक ईंट भट्ठा संचालक से दो लाख रुपए उधार लिए थे। युवक जब उधार लिए पैसे समय पर नहीं लौटा पाया तो ईंट भट्ठा संचालक युवक पद दबाव बनाने लगा। लेकिन लंबे समय तक पैसा नहीं मिलने पर ईंट भट्ठा संचालक ने सोमवार को अपने 5 दोस्तों के साथ मिलकर युवक का अपहरण कर लिया था। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को लगी। पुलिस ने लगातार अपहरणकर्ताओं पर दबाव बनाया तो आरोपियों ने युवक को रोड पर ही छोड़ दिया और फरार हो गए।

Read More: दुर्ग जिला पंचायत चुनाव कर परिणाम जारी, 12 में से 7 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"