छेड़छाड़ के मामले में जेल में बंद युवक ने खाया जहर, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

छेड़छाड़ के मामले में जेल में बंद युवक ने खाया जहर, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

छेड़छाड़ के मामले में जेल में बंद युवक ने खाया जहर, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: November 7, 2019 11:04 am IST

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी में एक किशोर द्वारा जहर सेवन करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना से पुलिस विभाग में हडकंप मचा हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या की कोशिश की है।

Read More news:महिला एवं बाल विकास मंत्री की दो टूक, कहा- नाले में घुसकर सफाई हमसे…

किशोर का नाम आशीष सिंह है और पुलिस उसे एक युवती से छेडछाड के मामले में पकड़ कर पुलिस चौकी लाई थी। पुलिस उससे पुछताछ करने के बाद एक कमरे में बिठा दिया था और शाम को जब युवक उल्टी करने लगा। युवक की हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने बताया की युवक ने जहर का सेवन कर लिया है।

Read More news:हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, पीड़ित परिवार को …

हालत में सुधार नहीं होने पर उसे तत्काल हायर सेंटर बनारस रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। युवक द्वारा पुलिस चौकी में जहरखुरानी का मामला अब तूल पकडने लगा है और परिजनों पुलिस पर प्रताडना का आरोप लगाया है। वहीं मामले में एसपी की मानें तो युवक ने जिस युवती से छेड़खानी किया था। उससे वह एकतरफा प्यार करता था और छोडखानी के बाद 354 का मामला दर्ज होने पर उसे जेल जाने का डर हो गया था। इसलिए उसने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है एसपी ने पुलिस द्वारा किसी तरह का प्रताड़ना नहीं किए जाने की बात कही है।

<iframe width=”790″ height=”444″ src=”https://www.youtube.com/embed/uIV2art_dpw” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 


लेखक के बारे में