कर्नाटक : दक्षिण कन्नड़ में भारी बारिश के बीच स्कूलों में अवकाश घोषित

कर्नाटक : दक्षिण कन्नड़ में भारी बारिश के बीच स्कूलों में अवकाश घोषित

कर्नाटक : दक्षिण कन्नड़ में भारी बारिश के बीच स्कूलों में अवकाश घोषित
Modified Date: July 8, 2026 / 06:45 am IST
Published Date: July 8, 2026 12:44 am IST

मंगलुरु, सात जुलाई (भाषा) कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने बुधवार को भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिले में 12वीं कक्षा तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए आठ जुलाई को अवकाश घोषित किया है।

जिला उपायुक्त द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्यटकों को नदियों, समुद्र तटों और पहाड़ी क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

अधिसूचना में कहा गया है कि जिले के कुछ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है, जबकि सभी तालुक अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालयों में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

चालू मानसून सत्र में यह दूसरा अवसर है, जब जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी करते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इससे पहले पिछले बृहस्पतिवार को भी भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया था।

भाषा

सं, राजेंद्र रवि कांत


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।