बिहार में कोविड-19 के 1,369 नए मामले, सात मरीजों की मौत

बिहार में कोविड-19 के 1,369 नए मामले, सात मरीजों की मौत

बिहार में कोविड-19 के 1,369 नए मामले, सात मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: September 7, 2020 7:23 pm IST

पटना, सात सितंबर (भाषा) बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,369 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,49,026 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान 1,845 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

इसी अवधि में कोविड-19 के सात और मरीजों की मौत के साथ ही राज्य में अब तक इस घातक वायरस के कारण 761 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अब तक 1,32,145 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 16,120 उपचाराधीन हैं।

पिछले 24 घंटे में राज्य में 1,53,156 नमूनों की जांच की गई जबकि अब तक कुल 41.79 लाख नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

बुलेटिन के मुताबिक, मौत के नए मामलों में से बांका और मुंगेर जिले में दो-दो जबकि औरंगाबाद, गया और खगड़िया में एक-एक मरीज की मौत हुई।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में