केरल में माकपा की रैली पर बम से हमला 10 घायल, RSS पर लगे हमले के आरोप

केरल में माकपा की रैली पर बम से हमला 10 घायल, RSS पर लगे हमले के आरोप

केरल में माकपा की रैली पर बम से हमला 10 घायल, RSS पर लगे हमले के आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: October 9, 2017 6:50 am IST

वेल्लीकल में मार्किस्ट कम्यूनिस्ट पार्टी की रैली पर हुए हमले में वाम दल के पांच कार्यकार्ताओं सहित 10 लोगों के घायल होने की खबर है। माकपा कार्यकातोओं की रैली पर कुछ कथित आरएसएस कार्यकार्ताओं ने बम और पत्थरों से हमला कर दिया था। पुलिस के अनुसार हमले बम का उपयोग तो किया गया लेकिन घायल होने वाले 5 वाम कार्यकर्ता और 5 पुलिसकर्मी पत्थरों से घायल हुए है।

भारत के नक्सली और आतंकी बच्चों को बना रहे अपनी ढाल 

घायलों को नजदीक के थालसेरी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं माकपा ने घटना के पीछे आरएसएस कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है। हमले के विरोध स्वरूप सत्ताधारी पार्टी ने कल 12 घंटे बंद का ऐलान किया है। घटना के बाद पुलिस ने एहतियातन इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। मामले में राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप तेज हो गए है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

यशवंत के बाद अरूण शौरी का मोदी सरकार पर हमला, बोले – ढाई लोग चला रहे सरकार


लेखक के बारे में