तिरुवनंतपुरम में 100 ग्राम एमडीएमए बरामद, दो लोग गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम में 100 ग्राम एमडीएमए बरामद, दो लोग गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम में 100 ग्राम एमडीएमए बरामद, दो लोग गिरफ्तार
Modified Date: September 28, 2026 / 09:45 am IST
Published Date: September 28, 2026 9:45 am IST

तिरुवनंतपुरम, 28 सितंबर (भाषा) पुलिस ने सोमवार तड़के यहां कोवलम बाईपास जंक्शन के पास दो लोगों से करीब 100 ग्राम एमडीएमए (मादक पदार्थ) बरामद किया और उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रीकार्यम निवासी अनंतकृष्णन और थुंबा निवासी थॉमस के रूप में हुई है।

उसने बताया कि अनंतकृष्णन के खिलाफ श्रीकार्यम थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कार में मादक पदार्थ ले जा रहे थे और उनकी इसे कझाकूट्टम-टेक्नोपार्क इलाके में बेचने की योजना थी।

पुलिस ने बताया कि जिला मादक पदार्थ रोधी विशेष कार्रवाई बल (डीएएनएसएएफ) का एक दल निजी वाहन से आरोपियों का पीछा कर रहा था और उसने उन्हें रोकने की कोशिश की।

अधिकारियों ने बताया कि पीछा किए जाने का पता चलने पर आरोपियों ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की और पुलिस के वाहन को अपनी कार से टक्कर मारने के बाद तेजी से निकल गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने उनका पीछा किया और बाईपास जंक्शन के पास वाहन को रोक लिया जिसके बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बताया कि कार की पेट्रोल टंकी के ढक्कन के पास से एमडीएमए का एक पैकेट बरामद किया गया जबकि एक अन्य पैकेट कथित तौर पर आरोपियों में से एक के जूते के अंदर छिपाया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्हें मादक पदार्थ किसने उपलब्ध कराया था।

पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान उन लोगों का भी पता लगाया जाएगा जिन्हें दोनों आरोपी कथित तौर पर नियमित रूप से मादक पदार्थ बेचते थे।

भाषा सिम्मी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में