स्वच्छ पेयजल एवं पर्याप्त सिंचाई जल के लिए 10 हजार योजनाएं चल रही हैं: उपमुख्यमंत्री

स्वच्छ पेयजल एवं पर्याप्त सिंचाई जल के लिए 10 हजार योजनाएं चल रही हैं: उपमुख्यमंत्री

स्वच्छ पेयजल एवं पर्याप्त सिंचाई जल के लिए 10 हजार योजनाएं चल रही हैं: उपमुख्यमंत्री
Modified Date: March 22, 2026 / 10:31 pm IST
Published Date: March 22, 2026 10:31 pm IST

शिमला, 22 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को कहा कि राज्य में लोगों को स्वच्छ पेयजल और पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध कराने के लिए लगभग 10,000 योजनाएं लागू की जा रही हैं।

सोलन जिले के बद्दी में राज्य स्तरीय ‘जल महोत्सव’ समारोह को संबोधित करते हुए अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य के जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित 1,227 करोड़ रुपये के दावे वर्तमान में केंद्र सरकार के पास लंबित हैं।

जलशक्ति विभाग का प्रभार संभाल रहे अग्निहोत्री ने कहा, ‘‘जल जीवन मिशन के तहत राज्य में 6,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं जमीन पर उतारी जा चुकी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जल शक्ति विभाग वर्तमान में राज्य में 10,000 योजनाओं को लागू कर रहा है ताकि लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल और पर्याप्त सिंचाई जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।’’

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में