IBC24 Shakti Samman 2026: छत्तीसगढ़ की नारियों को नमन! 50 महिलाओं को कल शक्ति सम्मान से सम्मानित करेगा IBC24, एक्ट्रेस सुष्मिता सेन होंगी मुख्य अतिथि

छत्तीसगढ़ की नारियों को नमन! 50 महिलाओं को कल शक्ति सम्मान से सम्मानित करेगा IBC24, IBC24 Shakti Samman 2026 Actress Sushmita Sen

IBC24 Shakti Samman 2026: छत्तीसगढ़ की नारियों को नमन! 50 महिलाओं को कल शक्ति सम्मान से सम्मानित करेगा IBC24, एक्ट्रेस सुष्मिता सेन होंगी मुख्य अतिथि

IBC24 Shakti Samman 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 23, 2026 / 11:54 am IST
Published Date: March 22, 2026 9:52 pm IST

रायपुरः IBC24 Shakti Samman 2026: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हमेशा से खबरों के साथ-साथ समाजिक सरोकारों को भी अहमियत देता आया है। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है, जिनमें विभिन्न प्रतिभाएं सम्मानित होती है। इसी कड़ी में अब IBC24 ने सोमवार को ‘शक्ति सम्मान समारोह’ आयोजित करने जा रहा है, जिसमें प्रदेश की 50 प्रतिभवान महिलाएं सम्मानित होंगी। इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन रविवार को रायपुर पहुंच गईं। रायपुर एयरपोर्ट पर सुष्मिता सेन का जोरदार स्वागत किया गया। IBC24 के प्रबंध संपादक विश्वेश ठाकरे और डीजीएम रविकांत डिमोले ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी अगवानी की।

IBC24 Shakti Samman 2026: एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय अभिनेत्री ने मुस्कुराते हुए मीडिया और प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। IBC24 द्वारा आयोजित इस वार्षिक कार्यक्रम का उद्देश्य उन महिलाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपने असाधारण कार्यों से समाज में एक नई मिसाल पेश की है। इस साल भी लगभग 50 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जो अलग अलग क्षेत्र से आती है। सुष्मिता सेन की उपस्थिति इस आयोजन को और भी खास बनाने वाली है, जहाँ वे प्रदेश की प्रखर प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगी।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।