Pappu Yadav Free LPG Gas Cylinder : अब कॉलेज छात्रों को मिलेगा ‘फ्री’ गैस सिलेंडर! बस एक ID कार्ड और होगा आपका काम, यहां के सांसद ने किया ऐलान

Pappu Yadav ने Bihar में हॉस्टल और लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को मुफ्त LPG गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। कॉलेज ID दिखाकर छात्र इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

Pappu Yadav Free LPG Gas Cylinder : अब कॉलेज छात्रों को मिलेगा ‘फ्री’ गैस सिलेंडर! बस एक ID कार्ड और होगा आपका काम,  यहां के सांसद ने किया ऐलान

Pappu Yadav Controversial Statement/ Image Source : IBC24 / SOCIAL MEDIA

Modified Date: March 22, 2026 / 10:17 pm IST
Published Date: March 22, 2026 10:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छात्रों को मुफ्त LPG गैस देने की घोषणा।
  • कॉलेज ID दिखाकर मिलेगा लाभ।
  • छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष जोर।

पटना: Pappu Yadav Free LPG Gas Cylinder  पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बिहार के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरा फैसला लिया है। प्रदेश के विभिन्न हॉस्टल और लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की आर्थिक दिक्कतों को समझते हुए, सांसद ने उन्हें मुफ्त LPG गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन मेधावी छात्रों की मदद करना है, जो संसाधनों के अभाव में संघर्ष कर रहे हैं।

कॉलेज आईडी (ID) दिखाएं और पाएं मुफ्त गैस

सांसद पप्पू यादव ने स्पष्ट किया है कि जो छात्र-छात्राएं घर से बाहर रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रहे हैं, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। Bihar Student छात्रों को बस अपना छोटा गैस सिलेंडर और कॉलेज का परिचय पत्र (ID Card) लेकर आना होगा। परिचय पत्र दिखाते ही उन्हें मुफ्त में गैस भरकर दी जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए सांसद ने अपने सहयोगियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, जो छात्रों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।

छात्राओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पप्पू यादव ने विशेष रूप से छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्रा को आपात स्थिति में रसोई गैस की आवश्यकता पड़ती है, तो वह अपना परिचय पत्र दिखाकर सहायता प्राप्त कर सकती है। Purnia MP Pappu Yadav News उनका कहना है की शिक्षा ही सशक्त समाज की नींव है और हमारी कोशिश है कि बेटियां सुरक्षित, आत्मविश्वासी और सक्षम बनें।”

मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ी राहत

बता दें कि इन दिनों मिडिल ईस्ट (Middle East) में चल रही जंग की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एलपीजी की सप्लाई बाधित हुई है। ऐसे समय में जब केंद्र सरकार उपभोक्ताओं को जागरूक रहने की अपील कर रही है, पप्पू यादव का यह कदम छात्रों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। अपनी दरियादिली के लिए मशहूर पप्पू यादव का यह फैसला बिहार के शैक्षणिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.