झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से 103 और लोगों की मौत, 4365 नये मामले सामने आये

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से 103 और लोगों की मौत, 4365 नये मामले सामने आये

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से 103 और लोगों की मौत, 4365 नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: May 12, 2021 10:16 am IST

रांची, 12 मई (भाषा) झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 103 और लोगों की मौत हो गयी जबकि संक्रमण के 4365 नये मामले सामने आये । स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 103 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4085 हो गयी ।

इसमें कहा गया है कि इसी अवधि में प्रदेश में संक्रमण के 4365 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 296895 हो गयी है।

रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब तक 238277 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं जबकि 54533 अन्य संक्रमित उपचाराधीन हैं ।

भाषा इन्दु

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में