करीपुर हवाई अड्डे पर एक यात्री गिरफ्तार, 1.054 किलोग्राम तस्करी का सोना जब्त

करीपुर हवाई अड्डे पर एक यात्री गिरफ्तार, 1.054 किलोग्राम तस्करी का सोना जब्त

करीपुर हवाई अड्डे पर एक यात्री गिरफ्तार, 1.054 किलोग्राम तस्करी का सोना जब्त
Modified Date: June 21, 2026 / 10:38 pm IST
Published Date: June 21, 2026 10:38 pm IST

मलप्पुरम (केरल), 21 जून (भाषा) केरल के करीपुर हवाई अड्डे पर रविवार को एक यात्री को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 1.054 किलोग्राम तस्करी का सोना जब्त किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान रास अल खैमाह से आए कन्नूर के रहने वाले तस्लीम के तौर पर हुई है।

पुलिस के मुताबिक, एक सूचना के आधार पर अधिकारियों ने तस्लीम को उस समय रोका, जब वह सीमा शुल्क की जांच के बाद हवाई अड्डे से बाहर निकला।

पुलिस ने पय्योली के रहने वाले रमीज और वडकरा के रहने वाले आशिम को भी हिरासत में लिया। दोनों कथित तौर पर उससे मिलने के लिए हवाई अड्डे के बाहर इंतजार कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने सोने से भरे चार कैप्सूल बरामद किए, जिनका कुल वजन 1.054 किलोग्राम था और जिन्हें कथित तौर पर तस्लीम ने अपने शरीर के अंदर छिपा रखा था।

जांचकर्ताओं को संदेह है कि तस्लीम सोने की तस्करी करने वाले गिरोह के लिए एक वाहक के रूप में काम कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि जब्त किया गया सोना प्रक्रिया के अनुसार सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया जाएगा।

हालांकि, उन्होंने जब्त किए गए सोने की कीमत नहीं बताई।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में