जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 108 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 108 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 108 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: August 9, 2021 8:13 pm IST

श्रीनगर, नौ अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोविड-19 के 108 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,22,658 हो गई, जबकि एक और मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,390 हो गई।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से केंद्र शासित प्रदेश के 43 जम्मू संभाग से और 65 कश्मीर संभाग से आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 20 मामले आए, इसके बाद बारामूला जिले में 17 मामले आए।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,311 रह गई, जबकि 3,16,957 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।

केंद्र शासित प्रदेश में महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 4,390 है।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस के 37 पुष्ट मामले हैं क्योंकि कल शाम से कोई ताजा मामला सामने नहीं आया है।

भाषा कृष्ण नरेश

नरेश


लेखक के बारे में