Chhattisgarh School New Session Update : सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब प्राइवेट स्कूलों की तरह होंगे एडमिशन, नए सत्र को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। इसके साथ ही एडमिशन प्रक्रिया, किताबों और यूनिफॉर्म वितरण को भी समयबद्ध किया जाएगा, ताकि छात्रों को पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल सके।

Chhattisgarh School New Session Update : सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब प्राइवेट स्कूलों की तरह होंगे एडमिशन, नए सत्र को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

Chhattisgarh School New Session Update / Image Source : FILE


Reported By: Rajesh Raj,
Modified Date: June 23, 2026 / 08:30 pm IST
Published Date: June 23, 2026 8:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अब सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा।
  • प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर समय पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
  • सत्र शुरू होते ही छात्रों को किताबें और यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाएंगी।

रायपुर: Chhattisgarh School New Session Update  छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और निजी स्कूलों की तरह व्यवस्था मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र जुलाई के बजाय 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं।

प्राइवेट स्कूलों की तरह समय पर होंगे एडमिशन

Chhattisgarh Education Minister Order नए फैसले के मुताबिक, अब प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर ही सरकारी स्कूलों में भी 1 अप्रैल से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही छात्रों की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए, इसके लिए अगले साल से 1 अप्रैल को सत्र की शुरुआत के साथ ही छात्रों को पाठ्यपुस्तकें और यूनिफॉर्म वितरित कर दिए जाएंगे।

रिजल्ट में सुधार के लिए उठाया कदम

School Session 1 April Chhattisgarh इस बड़े बदलाव के पीछे मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों के परीक्षा परिणामों में सुधार करना है। सत्र 1 अप्रैल से शुरू होने के कारण शिक्षकों और छात्रों को पढ़ाई के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा, जिससे समय पर पाठ्यक्रम पूरा हो सकेगा। इससे बच्चों को रिवीजन के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.