हरियाणा में कोविड-19 के 11 नये मामले

हरियाणा में कोविड-19 के 11 नये मामले

हरियाणा में कोविड-19 के 11 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: October 31, 2021 9:34 pm IST

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को 11 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 7,71,252 हो गयी है। मेडिकल बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुयी है जिसके कारण प्रदेश में मरने वालों की संख्या 10,049 पर बनी हुयी है।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 112 है जबकि संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 7,61,068 हो गयी है।

भाषा रंजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में