ओडिशा में बिहार के 12 लड़कों को ट्रेन से बचाया गया

Ads

ओडिशा में बिहार के 12 लड़कों को ट्रेन से बचाया गया

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 12:26 AM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 12:26 AM IST

भद्रक/भुवनेश्वर, 21 अप्रैल (भाषा) बिहार के 12 लड़कों को कथित तौर पर तस्करी किए जाने के दौरान ओडिशा में एक ट्रेन से बचाया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह अभियान चाइल्ड लाइन और पुलिस द्वारा एक सूचना के आधार पर चलाया गया था।

जिला चाइल्ड लाइन की समन्वयक सुभाषश्री पधिहारी ने कहा, ‘हम भद्रक स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए और उन्हें बचाया।’

उन्होंने कहा, ‘बचाए गए बच्चे दावा कर रहे हैं कि वे जाजपुर जिले के एक मदरसे में जा रहे थे, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।’

पुलिस ने बताया कि 12 लड़कों को भद्रक स्थित एक आश्रय गृह में भेज दिया गया है। उनके साथ आए व्यक्ति समेत दो वयस्कों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन