नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) दवा कंपनी अजंता फार्मा को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने महाराष्ट्र के पैठण स्थित उसके संयंत्र के निरीक्षण के बाद फॉर्म-483 के तहत पांच टिप्पणियां जारी की हैं।
कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि यूएसएफडीए ने 13 से 21 अप्रैल 2026 के दौरान पैठण स्थित उसके विनिर्माण संयंत्र का निरीक्षण किया और इसके पूरा होन के बाद पांच टिप्पणियों के साथ फॉर्म-483 जारी किया।
अजंता फार्मा ने कहा कि वह निर्धारित समयसीमा के भीतर यूएसएफडीए को जवाब देगी।
अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) के अनुसार, फॉर्म 483 किसी कंपनी के प्रबंधन को निरीक्षण के अंत में तब जारी किया जाता है जब निरीक्षक को खाद्य, औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन (एफडी एंड सी) और संबंधित कानूनों के उल्लंघन की श्रेणी में आने वाली स्थितियां नजर आएं।
भाषा निहारिका
निहारिका