असम से 12 अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजा गया: हिमंत

असम से 12 अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजा गया: हिमंत

असम से 12 अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजा गया: हिमंत
Modified Date: July 18, 2025 / 07:35 pm IST
Published Date: July 18, 2025 7:35 pm IST

गुवाहाटी, 18 जुलाई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के दो जिलों से 12 अवैध बांग्लादेशियों को उनके देश वापस भेज दिया गया है।

शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार घुसपैठियों पर शिकंजा कसना जारी रखेगी।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अवैध प्रवासियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 12 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया और कछार एवं श्रीभूमि के रास्ते बांग्लादेश वापस भेज दिया गया।’’

पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम घुसपैठियों पर कोई रहम नहीं करेंगे और अपना कड़ा रुख जारी रखेंगे।’’

असम पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज के रह रहे अवैध प्रवासियों, खासकर बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ राज्यव्यापी कार्रवाई शुरू की है।

शर्मा ने पहले कहा था कि पिछले कुछ महीनों में लगभग 350 घुसपैठियों को बांग्लादेश वापस भेजा गया है।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में