Urfi Javed Kamakhya Devi Temple Visit Pics : क्या उर्फी जावेद बन गईं ‘रीता भारद्वाज’? अतरंगी लुक छोड़ इस नए अंदाज में आईं नजर, तस्वीरें देख छिड़ गई बहस

उर्फी जावेद ने गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में दर्शन किए और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आया है जब उनके धर्म परिवर्तन और नाम बदलने की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल थीं।

Urfi Javed Kamakhya Devi Temple Visit Pics : क्या उर्फी जावेद बन गईं ‘रीता भारद्वाज’? अतरंगी लुक छोड़ इस नए अंदाज में आईं नजर, तस्वीरें देख छिड़ गई बहस

Urfi Javed Kamakhya Devi Temple Visit Pics

Modified Date: July 2, 2026 / 10:53 pm IST
Published Date: July 2, 2026 10:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पारंपरिक लुक और माथे पर तिलक में नजर आईं उर्फी जावेद।
  • मंदिर से शेयर की गई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी।
  • धर्म परिवर्तन की अफवाहों के बीच पोस्ट बना चर्चा का विषय।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Urfi Javed Kamakhya Devi Temple Visit Pics :  अपने अतरंगी फैशन सेंस और बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली सोशल मीडिया स्टार और टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई पहनावा नहीं, बल्कि उर्फी जावेद असम के गुवाहाटी में स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या देवी के मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं, जिसकी 6 खूबसूरत झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। उनका यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आया है, जब पिछले कुछ दिनों से उनके धर्म परिवर्तन को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थीं।

पूजा अर्चना करती सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Urfi Javed Atheist Statement Religion उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदिर के अंदर की कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उर्फी भारतीय पारंपरिक लिबास पहने और माथे पर लाल तिलक लगाए हुए बेहद अलग अंदाज में दिख रही हैं। उन्होंने मंदिर परिसर से अपनी सिंगल और करीबियों के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी के दर्शन किए।’

सोशल मीडिया पर रीता भारद्वाज नाम बदलने का दवा

Urfi Javed Traditional Look Viral Video 2026 इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके धर्म को लेकर चल रही बहस फिर तेज हो गई है। दरअसल, हाल ही में इंटरनेट पर यह दावा किया जा रहा था कि उर्फी ने हिंदू धर्म अपना लिया है और अपना नाम बदलकर ‘रीता भारद्वाज’ रख लिया है। हालांकि, उर्फी ने इन सभी खबरों को पूरी तरह गलत और बकवास बताया है। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने न तो अपना नाम बदला है और न ही कोई धर्म अपनाया है। इससे पहले भी एक इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट कहा था कि वह बहुत पहले ही धर्म को छोड़ चुकी हैं। वह किसी भी धर्म को नहीं मानतीं और पूरी तरह से नास्तिक हैं, इसलिए किसी भी धर्म से उनके जुड़ाव या निकाले जाने का सवाल ही नहीं उठता।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.