Rajnandgaon Married Woman Nude Photo Viral Case : विवाहित युवती की न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर किया वायरल! विरोध करने पर पूरे परिवार को दी ऐसी खौफनाक धमकी, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे
राजनांदगांव में एक शादीशुदा महिला की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर कथित तौर पर साझा कर उसे और उसके परिवार को धमकाने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Rajnandgaon Married Woman Nude Photo Viral Case / Image Source : AI GENERATED
- राजनांदगांव में ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला।
- महिला और परिवार को कथित तौर पर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
- कोतवाली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार।
राजनांदगांव : Rajnandgaon Married Woman Nude Photo Viral Case : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले सेब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहित युवती की न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शेख अरबाज के रूप में हुई है, जो पीड़िता और उसके परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रहा था।
क्या है पूरा मामला ?
Rajnandgaon Cyber Crime Sheikh Arbaz Arrested यह पूरा मामला राजनांदगांव के गौरी नगर इलाके का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शेख अरबाज ने एक शादीशुदा युवती की निजी और अश्लील तस्वीरें दुर्भावनापूर्ण तरीके से वायरल कर दी थीं। सिर्फ इतना ही नहीं, जब इस बात का विरोध किया गया तो आरोपी ने दुस्साहस दिखाते हुए पीड़िता के पति और उसके अन्य परिचितों को जान से मारने की गंभीर धमकी भी दी थी।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी के खिलाफ विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। Blackmailing Case Gauri Nagar Rajnandgaon पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शेख अरबाज को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- V-Marc India Bonus Share: 39 रुपये के शेयर ने बदली निवेशकों की किस्मत! अब कंपनी एक पर 5 बोनस शेयर बांटेगी, रिकॉर्ड डेट मिस किया तो पछताएंगे
- Saharanpur News: बंद कमरे में इस हाल में मिली महिला-पुरुष की लाश, खौफनाक नजारा देख पुलिस के भी उड़े होश
- Mysterious Motor Boat Found In Bargi Dam : पानी घटते ही सामने आया बरगी बांध का दशकों पुराना राज! सतह पर दिखी रहस्यमयी नाव, ये गुप्त नाम बना चर्चा का विषय

Facebook


