कर्नाटक में कोविड-19 के 1,350 नये मामले, 18 मरीजों की मौत
कर्नाटक में कोविड-19 के 1,350 नये मामले, 18 मरीजों की मौत
बेंगलुरु, 21 अगस्त (भाषा) कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 1,350 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,37,427 हो गयी, जबकि 18 और मरीजों की मौत होने से कुल मृतक संख्या 37,123 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 20,845 है। संक्रमण के नये मामलों में राज्य के दक्षिण कन्नड़ जिले में सर्वाधिक 320, जबकि राजधानी बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में 260 नये मामले सामने आए।
कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,648 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 28,79,433 हो गयी। संक्रमण की दर 0.85 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत बनी हुई है।
भाषा रवि कांत दिलीप
दिलीप

Facebook


