दिल्ली में कोविड-19 के 15 नए मामले

Ads

दिल्ली में कोविड-19 के 15 नए मामले

  •  
  • Publish Date - October 18, 2021 / 06:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 15 नए मामले सामने आए और संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं, संक्रमण दर 0.03 फीसदी रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस महीने दिल्ली में संक्रमण से अब तक दो मरीजों की मौत हुई है। एक मरीज की दो अक्टूबर को और एक अन्य की 10 अक्टूबर को मृत्यु हुई थी। आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने संक्रमण से पांच मरीजों की मौत हुई थी। शहर में अब तक संक्रमण से 25,089 मरीजों की मौत हो चुकी है।

रविवार को संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए थे और किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई थी। दिल्ली में संक्रमण दर 0.07 फीसदी दर्ज की गई।

भाषा स्नेहा दिलीप

दिलीप