तेलंगाना में वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की जांच के लिए 15 नमूनों के नतीजे आने बाकी

तेलंगाना में वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की जांच के लिए 15 नमूनों के नतीजे आने बाकी

तेलंगाना में वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की जांच के लिए 15 नमूनों के नतीजे आने बाकी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: December 20, 2021 10:10 pm IST

हैदराबाद, 20 दिसंबर (भाषा) तेलंगाना में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की जांच के लिए 15 नमूनों के नतीजे आने बाकी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य में अब तक वायरस के इस नए प्रकार से संक्रमण के 20 मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच तेलंगाना में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 156 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 6,79,720 हो गए।

महामारी से सोमवार को किसी की मौत नहीं हुई। राज्य में कोविड से अब तक 4,015 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन के अनुसार अभी 3,642 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा यश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में