Jalna School Controversy: पाकिस्तानी गीत पर डांस का आरोप, प्रिंसिपल समेत 3 पर केस दर्ज… देखें वायरल वीडियो
Jalna School Controversy: स्कूल कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी गीत पर प्रस्तुति देने के आरोप में प्रधानाचार्य और शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज।
Jalna School Controversy/Image: X
- महाराष्ट्र के जालना जिले में स्कूल कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया
- पाकिस्तानी गीत पर प्रस्तुति के आरोप में प्रिंसिपल और दो शिक्षकों पर मामला दर्ज किया गया
- स्कूल प्रशासन ने दावा किया कि गीत तुर्किये के टीवी धारावाहिक ‘एर्तुग़रुल गाज़ी’ का था, न कि पाकिस्तानी
Jalna School Controversy: महाराष्ट्र के जालना जिले में स्कूल के एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर पाकिस्तानी गीत पर प्रस्तुति देने के आरोप में प्रधानाचार्य और दो शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, स्कूल का दावा है कि वह गीत तुर्किये टीवी धारावाहिक का था।
परतूर पुलिस ने प्रधानाचार्य वज़ियुद्दीन सिद्दीकी और दो अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता एवं अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्य), धारा 196 (विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना), धारा 197 (राष्ट्रीय एकीकरण को प्रभावित करने वाली भ्रामक जानकारी फैलाना) और धारा 353 (जनता में भय या अशांति पैदा करने की आशंका वाली झूठी सूचना का प्रसार करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इससे पहले सोशल मीडिया (Jalna School Controversy) पर दावा किया गया था कि परतूर के ‘किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल’ के छात्रों ने वार्षिक समारोह में पाकिस्तानी गीत पर नृत्य किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय विधायक बबनराव लोणीकर ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की है।
गलत तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया
Jalna School Controversy स्कूल प्रशासन ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रधानाचार्य सिद्दीकी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान इस्तेमाल गीत तुर्किये के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘एर्तुग़रुल गाज़ी’ का था और उसका किसी पाकिस्तानी गीत से कोई संबंध नहीं है। सिद्दीकी ने पत्रकारों से कहा, प्रस्तुति के दौरान दिखाई गई तस्वीर ‘एर्तुग़रुल गाज़ी’ धारावाहिक के एक अभिनेता की थी। कुछ लोगों ने इससे छेड़छाड़ कर इसे गलत तरीके से सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
यह पाकिस्तान या फिर तालिबान के स्कूल का नजारा नहीं
बल्कि हमारे भारत के परतुर किड्स इंग्लिश वर्ल्ड स्कूल का नजारा है. जहां एनुअल फंक्शन डे पर बच्चे पाकिस्तानी गीत "गुस्ताख के नबी एक सजा" पर परफॉर्म कर रहे हैं
वह भी हाथों में नकली तलवार लेकर. भारत में बच्चों के रगों में जिहाद… pic.twitter.com/WRazBLVa6D
— Kikki Singh (@singh_kikki) June 17, 2026
ये भी पढ़ें
- MP Me Monsoon Ki Entry: मानसून से पहले आंधी-बारिश मचाएगी तांडव, 39 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम
- Droupadi Murmu MP Visit: राष्ट्रपति मुर्मू आज ओंकारेश्वर में सिकल सेल कार्यक्रम में होंगी शामिल, इन ग्राम पंचायतों को करेंगी सम्मानित, जानें पूरा शेड्यूल
- Sakti Minor Girl Rape Case: इंस्टाग्राम फ्रेंड निकला दरिंदा, नाबालिग को रायपुर ले जाकर किया घिनौना कांड… करतूत सुन कांप उठेंगे
- Friday Ka Rashifal: आज से शुरू होगा इन राशि के जातकों का शुभ समय, हर कार्य में मिलेगी तरक्की, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारें
- शह मात The Big Debate: और कितने अलग प्रदेश? मध्य प्रदेश के बंटवारे की चर्चा फिर तेज! क्या है जबलपुर से उपेक्षा के आरोपों की सच्चाई?

Facebook


